केन्द्रीय प्रायोजित योजनाऐं
(Centrally Sponsored Schemes)


(1)  6 वर्ष से कम आयु के परित्यक्त अथवा निराश्रित बच्चों के लिये गृह
Home for Abandoned Children (0-6 yrs age group)

उद्देश्य
परित्यक्त अतवा निराश्रित बच्चों की देखरेख तथा संरक्षण प्रदान करना।
पात्रता
6 वर्ष से कम आयु के परित्यक्त अथवा निराश्रित बच्चे।
प्रवेश हेतु प्रक्रिया

  • 6 वर्ष से कम आयु का बच्चा यदि किसी भी स्थान पर परित्यक्त स्थिति में पाया जाता है उसकी तुरन्त पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाये तथा पुलिस के माध्यम से महासचिव हिमाजल बाल कल्याण परिषद शिमला को सूचित किया जाये।
  • इस संस्था द्धारा ऐसे बच्चों की देख रेख के लिये कामकाजी महिला छात्रावास भवन यू0एस0 कल्ब शिमला में शिशु गृह स्थापित किया है। गृह के संचालन हेतु भारत सरकार अनुदान दे रही है।

(2) स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिये समेकित योजना
(Integrated Scheme for Street Children)

उद्देश्य
स्ट्रीट चिल्ड्रन को शिक्षा/पोषाहार/स्वास्थ्य सुविधाएं देकर संरक्षण प्रदान करना।
सहायता
योजना के तहत सर्वेक्षण करके परमर्श सेवाएं, व्यवसायिक प्रशिक्षण इत्यादि कार्यक्रम का संचालन करने के लिये भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय द्धारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है ।

(3) राष्ट्रीय शिशु गृह कोष
(National Creche Fund)

उद्देश्य
शिशु गृहों की बढ़ती मांग को पूरा करना तथा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की दिन के समय देखभाल हेतु शिशु गृह स्थापित करने के लिये अनुदान उपलब्ध करवाना ।

पात्रता
स्वैच्छिक संगठन/महिला मण्डल तथा संघ/राज्य प्रशासन अनुदान के लिए पात्र हैं ।
सहायता
5 वर्ष से कम आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मासिक आय 1800/रू0 से कम हो, के लिए शिशु गृह स्थापित करने के लिए 75 प्रतिशत अनुदान आवर्ती/अनावर्ती खर्चे के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है।

(4) राष्ट्रीय बाल कोष
(National Children Fund)

उद्देश्य
स्कूल पूर्व बच्चों के पुनर्वास, कल्याणार्थ कार्यक्रम चलाने के लिए स्वैच्छिक संगठनों को अनुदान सहायता उपलब्ध करवाना।
पात्रता
पंजीकृत स्वैच्छिक संगठन ।
सहायता
कार्यक्रम/परियोजना का 90 प्रतिशत अनुदान विभिन्न गतिविधियो जैसे दर्जी का व्यवसाय, मूद्रण, टी0वी0/रेडियो मुरम्मत, हस्तशिल्प इत्यादि के लिए अनुदान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्धारा उपलब्ध करवाया जाता है।

 
 
                  
                
 
 
Site Hosted by National Informatics Centre, Himachal Pradesh. Content owned, maintained and updated by Directorate of Social Justice and Empowerment, Himachal Pradesh. Block-33, SDA Complex, Kasumpati, Shimla-171009 email: social-hp@nic.in Telephone: 0177-2621957.