|
अल्पसंख्यक कार्य मन्त्रालय भारत सरकार द्धारा संचालित केन्द्रीय प्रायोजित योजनाऐं
(Centrally Sponsored Schemes of Ministry of Minority Affair Govt. of India)
(1)अल्पसंख्यक के अभ्यार्थियों के लिए अनुशिक्षण एवं सम्बद्ध निःशुल्क सहायता योजना
(Free Coaching & Allied Scheme for the candidates belonging to Minority Communities)
उद्देश्य
अल्पसंख्यक के अभ्यार्थियों जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50.लाख रूपए से कम हो उन्हें केन्द्रीय/राज्य सरकार के ग्रुप-ए, बी, सी, तथा डी सेवाओं तथा अन्य सम कक्ष पदों के लिए, रेलवे, बैंक इन्शोरेन्स कम्पनियों में औफिसर ग्रेड प्रत्योगी परिक्षाओं तथा अन्य तकनीकी व व्यवसायिक कोरसीज में प्रवेश पाने के लिए परिक्षाओं इत्यादि हेतु विश्वविद्यालयों, विख्यात संस्थानों तथा निजी क्षेत्र में संचालित केन्द्रों के माध्यम से अनुशिक्षण प्रदान करना ।
पात्रता
विश्वविद्यालयों, विख्यात संस्थानों तथा निजी क्षेत्र में संस्थाओं द्धारा संचालित पूर्व परीक्षा केन्द्र ।
सहायता
चयनित अनुशिक्षण संस्थानों को 100% अनुदान तथा प्रशिक्षणार्थियों को अनुशिक्षण के दौरान 700/रू से 1500रू तक मासिक छात्रवृति की राशि ।
(2) अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी हेतु मैरिट कम मीन्ज बेसड छात्रवृति योजना
(Merit cum Means Based Scholarship for Students Belonging to Minority)
उद्देश्य
अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परिक्षाओं पर आधारित व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्धेश्य से आर्थिक सहायता प्रदान करना ।
पात्रता
अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी छात्र/ छात्राएं जिन्होंने हायर सैकेण्डरी/सनात्क स्तर पर 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हो तथा जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से कम है।
सहायता
दस माह के लिए 500/-रू0 प्रति माह होस्टलर को छात्रवृति तथा 20,000/- रू0 वार्षिक कोर्स फीस ।
(3)अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पूर्व मैट्रिक छात्रवृति योजना
(Pre- Matric Scholarship for Students belonging to the Minority Communities)
उद्देश्य
अल्पसंख्यक वर्ग के अभिभावकों को कक्षा 10 तक के बच्चो की शिक्षा को जारी रखने तथा पढ़ाई पर आने वाले वित्तीय बोझ को कम करने तथा उक्त वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करके सहायता प्रदान करना है ।
पात्रता
अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हो तथा जिनके माता-पिता/ अभिभावकों की वार्षिक आय 1.00 लाख रूपए से कम हो ।
सहायता
दस माह के लिए 100/-रू0 प्रति माह डेस्कालर, 600/-रू0 प्रति माह होस्टलर को छात्रवृति तथा 4200/- रू0 से 6000 तक टियूश्न प्रवेश शुल्क एक मुश्त वार्षिक ।
(4)अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना
(Post-Matric Scholarship for Students belonging to the Minority Communities)
उद्देश्य
अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक रूप मे कमजोर मेधावी विद्यार्थी को छात्रवृति प्रदान कर के उन्हें बेहतर उच्च शिक्षा हेतु अवसर प्रदान करना है ।
पात्रता
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गत कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.00 लाख रू से कम हो छात्रवृति के लिये पात्र होगे ।
सहायता
XI तथा XII कक्षाओं के लिये प्रवेश तथा टियूशन फीस अधिक्तम 7000रू वार्षिक तक
XI तथा XII कक्षाओं के लिये मैन्टेन्स अलाउस डेस्कालर, 140/-रू0 प्रति माह होस्टलर को 235/रू प्रति माह
अन्डर ग्रैजूऐट, पोस्ट गैजूऐट के लिये प्रवेश तथा टियूशन फीस अधिक्तम 3000रू वार्षिक तक
अधिक जानकारी के लिये सम्पर्कः www.minorityaffairs.gov.in
|