बाल कल्याण क्षेत्र में स्वयं सेवी संस्थाओं को अनुदान योजनाऐं
(Grant-in-aid to Voluntary Organizations in the field of Child Welfare)
(क) राज्य प्रायोजित योजनाऐं
(State Sponsored Schemes)


(1) परिवार एवं शिशु कल्याण परियोजनाएं
(Family and Child Welfare Projects)

उद्देश्य
बच्चों के विकास ,एवं महिलाओं के उत्थान।
पात्रता
समाज के कमजोर वर्ग से सम्बन्धित बच्चे तथा महिलाऐं।
कार्यक्रम
प्रदेश में राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड शिमला द्धारा 5 परिवार एवं शिशु कल्याण परियोजनाएः-सलूणी (चम्बा), कुल्लू, कांगड़ा, ठियोग (शिमला) तथा जोगिन्द्रनगर (मण्ड़ी) में चलाई जा रही है। इन परियोजनाओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर 25 बालवाड़ी एवं उद्योग केन्द्रों का राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड शिमला द्धारा संचालन किया जा रहा है।

 

सहायता
विभाग द्धारा इस कार्यक्रम के संचालन हेतु शत प्रतिशत अनुदान राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड शिमला को प्रदान किया जाता है।


(2) बालवाड़ी
(Balwari)

उद्देश्य  
बच्चों को स्कूल पू्व अनौपचारिक शिक्षा तथा स्वास्थय एवं मानसिक स्तर को विकसित करना।
पात्रता
3-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे।
सहायता
राज्य समाज सलाकार बोर्ड शिमला द्धारा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 83 बालवाड़ी एवं उद्योग केन्द्रों तथा हिमाचल प्रदेश बाल परिषद शिमला को 47 बालवाड़ी केन्द्रों के संचालन हेतु शत प्रतिशत अनुदान ।


(3) पालना गृह
(Creches)

उद्देशय
कामकाजी महिलाओं/ बेसहारा महिलाओं के बच्चों की देख भाल ।
पात्रता
6 मास से 3 वर्ष की आयु के बच्चे ।

 

कार्यक्रम
विभाग द्धारा हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद द्धारा विभिन्न स्थानों में संचालित 4 पालना गृहों हेतु शत प्रतिशत अनुदान सहायता प्रदान की जाती है।

(4) गुज्जर आश्रम स्कूल
(Gujjar Ashram School)

उद्देश्य
घुमन्तु गुज्जर के बच्चों को शिक्षा सुविधा प्रदान करना ।
पात्रता
घुमन्तु गुज्जरों के 6 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चे ।
सहायता
छात्रावासों में निःशुल्क शिक्षा, खाने-पीने एवं रहने की सुविधा प्रदान की जाती है ।


स्वयं सेवी संस्थाओं द्धारा संचालित गुज्जर आश्रम

गुज्जर आश्रम का नाम

सस्था का नाम

आश्रम में बच्चों की क्षमता

किहार जिला चम्बा

हि0प्र राज्य समाज कल्याण बोर्ड

25

भराणू  जिला शिमला

गुज्जर तालीम सोसाईटी भराणू (चोपाल)

25

(5) मुख्यमन्त्री बाल उद्धार योजना
(Mukhiya Mantri Bal Udhar Yojana)

उद्देश्य
अनाथ बेसाहरा बच्चे जिन्हें देख रेख एवं सरक्षण की आवश्यकता हो को निशुल्क रहन सहन शिक्षा तथा पुनर्वास इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हे आत्म निर्भर बनना है ।
पात्रता


6 वर्ष से अधिक आयु के अनाथ वेसहारा बाल/बालिकाएं जो गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के चयनित सदस्य तथा जिन्हें देख रेख एवं सरक्षण की आवश्यकता हो ।
सहायता
बाल बालिका आश्रमों में प्रवेश देकर उन्हें निःशुल्क आवास खाना, शिक्षा तथा 2 कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा या व्यवसायिक प्ररिक्षण ।


हि0प्र0 बाल कल्याण परिषद द्धारा संचालित बाल/बालिका आश्रम

क्रम सं0

बाल/बालिका आश्रम का नाम

आश्रम में बच्चों की क्षमता

1

बालिका आश्रम सुन्नी

50

2

बालिका आश्रम कल्पा

50

3

बालिका आश्रम तीसा

50

4

बाल आश्रम भरमौर

50

5

बाल आश्रम कुल्लू

50

6

बाल आश्रम सराहन

100

 

कुल

350

 

अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्धारा संचालित बाल/बालिका आश्रम

क्रम सं0

बाल/बालिका आश्रम का नाम

आश्रम में बच्चों की क्षमता

संस्था का नाम

1

बाल आश्रम रोकवुड

50

कस्तूरबा गांधी राष्ठ्रीय स्मारक निधि शिमला

2

बालिका आश्रम दुर्गापुर

50

-यथा-

3

बाल/बालिका आश्रम चम्बा

25

महिला कल्याण मण्डल चम्बा

4

बाल आश्रम शिल्ली

60

हिम गिरी कल्याण आश्रम शिल्ली सोलन

5

अनाथालय डेहर

100

दिव्य मानव ज्योति अनाथलय ट्रस्ट डेहर मण्डी

6

बाल/बालिका आश्रम भरनाल

30

दीनबन्धु सेवा मण्डल भरनाल, मण्डी

 

कुल

315

 

(6) व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र रामपुर
(Vocational Training Centre Rampur)

उद्देश्य
कमजोर वर्ग के बच्चों को आशुलिपि एवं टंकण कला में प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हे आत्म निर्भर बनना है ।

 

पात्रता
अनुसूचित जाति/जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आई0आर0डी0पी के बच
्चे

 
 
                  
                
 
 
Site Hosted by National Informatics Centre, Himachal Pradesh. Content owned, maintained and updated by Directorate of Social Justice and Empowerment, Himachal Pradesh. Block-33, SDA Complex, Kasumpati, Shimla-171009 email: social-hp@nic.in Telephone: 0177-2621957.